Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ

50 की उम्र के बाद महिलाएं जरूर खाएं ये सप्लीमेंट्स, जानिए एक्सपर्ट से

50 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं. इस उम्र में पोषण की आवश्यकता भी बदल जाती है. इस दौरान महिलाओं को हड्डियों, त्वचा, मांसपेशियों और दिल का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. वैसे भी आजकल लोगों की लाइफस्टाइल काफी खराब हो गई है. ऐसे में लोग विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर डाइट नहीं ले पाते हैं.

न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं कि 50 की उम्र में डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लेना न सिर्फ हेल्थ को दुरुस्त रखते हैं बल्कि इनसे आपको एनर्जी भी मिलेगी. एक्सपर्ट ने महिलाओं के लिए ऐसे सप्लीमेंट्स बताए हैं, जिन्हें 50 साल के बाद ॉअपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.

50 की उम्र के बाद महिलाओं में बोन डेंसिटी कम होने लगती है. आगे चलकर यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है. कैल्शियम हड्डियों के स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण है और यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. अगर आपकी डाइट में कैल्शियम की कमी हो रही है, तो कैल्शियम सप्लीमेंट्स लेना जरूरी है. आमतौर पर, एक महिला को दिन में 1200 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है.

ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल और दिमाग के लिए बेहद जरूरी हैं. 50 साल की उम्र के बाद दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ये सूजन को कम करने के साथ-साथ दिल की रोगों से बचाते हैं. फिश ऑयल और चिया सीड्स में ओमेगा 3 भरपूर होता है. लेकिन इन्हेंसप्लीमेंट्स के तौर पर भी खाया जा सकता है.