Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ

अजित पवार को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार (6 अगस्त, 2023) को पुणे में एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर कहा कि आपने यहां आने में बहुत देर कर दी, आपके लिए यह जगह सही है. अजित पवार पिछले महीने बीजेपी और सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना के गठबंधन में शामिल होकर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) हिस्सा बन गए.अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत में अजित पवार को उप मुख्य्मंत्री बनने के लिए बधाई दी. कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद रहे. अमित शाह ने कहा, ‘मैं पहली बार अजित पवार के साथ मंच पर बैठा हूं. अजित पवार अभी सही जगह और योग्य जगह पर बैठे है. यहां आने अजित पवार आपने काफी लेट किया.’केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि देश में लोगों का सपना था, उनका घर बन जाए, उनके घर में बिजली आ जाए. एक गरीब के मन में जो भी सपना होता है वो सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में पूरा किया. उन्होंने कहा कि गरीब काम करना चाहता है, लेकिन उसके पास पूंजी नहीं है, इसका जवाब सहकारिता आंदोलन है. सहकार से समृद्धि का मतलब है छोटे से छोटे व्यक्ति को मौका देना. इस मंत्रालय से लोगों को मौका मिलेगा.