Business Khas

Latest news
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਇਲਾਜ ਲਈ ਬੈਂਗਲੁਰੂ ਰਵਾਨਾ ਹੋਟਲ ‘ਚੋਂ ਮਿਲੀਆਂ ਵਿਆਹੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਜੋੜੇ ਦੀਆਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਅਮਰੀਕਾ ‘ਚ ਜਨਮੇ ਪੰਜਾਬੀ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗੀ ਨਾਗਰਿਕਤਾ, ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦਾ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ 6 ਐਨਰਜ਼ੀ ਡਰਿੰਕ ਬ੍ਰਾਂਡਾਂ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ; FSSAI ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ छह बार पेट्रोल-डीजल की कीमत कम चुका पाकिस्तान, नेपाल-श्रीलंका ने भी दी राहत ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ‘ਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ भारत-जापान में होगी बड़ी डील? PM मोदी-तकाइची की अहम बैठक सबसे ज़्यादा सवाल किस पर हैं, आरएसएस ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੰਡ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਅਤੇ ਵਕੀਲ ਭਾਈਚਾਰੇ ਲਈ ਨਾ ਪੂਰਾ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਘਾਟਾ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਕਾਹਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਸਨਮਾਨ ਅਤੇ ਆਰਥਿਕ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ
You are currently viewing कंपनी न्यू ऑल्टो का वजन 100Kg तक घटा रही, अब 30Km का हो जाएगा माइलेज; बस इतनी होगी कीमत!

कंपनी न्यू ऑल्टो का वजन 100Kg तक घटा रही, अब 30Km का हो जाएगा माइलेज; बस इतनी होगी कीमत!

जापान के बाजार में सुजुकी ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाली केई कारों में से एक है। मौजूदा ऑल्टो अपनी 9वीं पीढ़ी में है, जिसे 2021 में पेश किया गया था। अब नई रिपोर्ट से पता चल रहा है कि सुजुकी 2026 में नई 10वीं पीढ़ी की ऑल्टो पेश कर सकती है। कंपनी ने इसका प्रोडक्शन 1979 में शुरू किया था। तब से अब तक इसमें कई चेंजेस देखने को मिले हैं। खासकर ऑल्टो ने कर्ब वेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब खबर है कि कंपनी 10वीं जनरेशन ऑल्टो का वजन करीब 100 किलोग्राम कम करने वाली है। ये भारतीय बाजार के इतिहास में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है।
सुजुकी ने जब पहली जनरेशन ऑल्टो को लॉन्च किया था, तब उसका वजन 545 किलोग्राम था। ये 9वीं जनरेशन तक आते-आते 680 किलोग्राम हो गया। ऑल्टो की 7वीं जनरेशन का वजन सबसे ज्यादा 740 किलोग्राम था। कंपनी अपने नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म के साथ ऑल्टो के वजन को 100 किलोग्राम से भी ज्यादा कम करने में सक्षम थी। ऐसे में 8वीं जनरेशन की ऑल्टो का वजन 620 किलोग्राम हो गया। सुजुकी एक बार फिर इस तरह से इस हैचबैक का वजन कम करना चाहती है। ऑल्टो के मौजूदा मॉडल का वजन 680 किलोग्राम है। माना जा रहा है कि नई जनरेशन ऑल्टो का वजन लगभग 580 किलोग्राम हो जाएगा।