Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ

पड़ोसी ने जिंदा कर दिया दफन, फिर डेढ़ घंटे बाद…

ब्राजील में एक महिला ने अपने पड़ोसी के कुत्ते के ज्यादा भौंकने पर उसे बगीचे में जिंदा दफन कर दिया. यूके के न्यूजपेपर Express की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना प्लैनुरा की है और 82 वर्षीय महिला ने नीना नाम के कुत्ते को दफनाने की बात कबूल की है.

कुत्ते के मालिक ने पुलिस को बताया कि जब उसने महिला से बात की तो उसने बताया कि उसने बगीचे में एक गड्ढा खोदा और कुत्ते को उसमें दफना दिया क्योंकि कुत्ता रात में लगातार भौंक रहा था, जिसकी वजह से वह सो नहीं पा रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में कुत्ते को जिंदा निकाल लिया गया.

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते को बगीचे में एक गड्ढे से बाहर निकाला जा रहा है.

कुत्ते की 33 वर्षीय मालिकन ने कहा कि जब महिला ने उसे बताया कि उसने क्या किया है, वो बगीचे में पहुंची, वहां पर एक हिस्से में कुछ अजीब लगा. उसने तुरंत बगीचे में कुदाल से खुदाई शुरू कर दी और पाया कि कुत्ता जिंदा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कुत्ता वहां करीब डेढ़ घंटा जिंदा दफन रहा. वहां से निकालने के बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया.

हालांकि, आरोपी पड़ोसी महिला को इसका कोई पछतावा नहीं था. उसने कुत्ते के मालिक को चेतावनी देते हुए कहा, “उसे अब यहां मत आने देना.”

जब पुलिस ने 82 वर्षीय महिला से पूछताछ की, तो उसने कहा कि वह “इसे फिर से दफना देगी.”

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

महिला पर जानवरों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया और हिरासत में भेज दिया गया.