Business Khas

सुष्मिता सेन अपने फैन्स को धड़कने बढ़ाने वाली खबर, हार्ट अटैक आया

सुष्मिता सेन अपने फैन्स को धड़कने बढ़ाने वाली खबर दी है। कुछ दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था। यह जानकारी आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से दी। सुष्मिता ने लिखा है कि उनकी ऐंजियोप्लास्टी हो चुकी है। उन्होंने अपने चाहने वालों को हेल्थ अपडेट दिया है। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि वह एकदम ठीक हैं और जिंदगी जीने के लिए फिर से तैयार हैं। उनके पोस्ट को देखकर कई लोग शॉक्ट हैं और उनकी लंबी उम्र की दुआएं कर रहे हैं।

उन्होंने पोस्ट में लिखा है, अपना दिल खुश और हिम्मत से भरा रखो और यह तुम्हारा साथ तब देगा जब तुम्हें इसके साथ की सबसे ज्यादा जरूरत होगी शोना, ये ज्ञान की बातें मेरे पिता ने कही थीं। मुझे कुछ दिन पहले हार्टअटैक आया था। ऐंजियोप्लास्टी हो गई है…स्टेंट लग गया है और सबसे खास बात, मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया है कि मेरा दिल बड़ा है।