नई दिल्ली, ब्यूटी क्वीन बनने का सपना तो बहुत सी लड़कियां देखती हैं, लेकिन कुछ ही अपने इस सपने को साकार कर पाती हैं। जहां 1994 में सुष्मिता सेन ने भारत के लिए पहला मिस यूनिवर्स टाइटल जीतकर इतिहास रचा, तो इसके बाद 2000 में लारा दत्ता ने दोबारा देश का नाम रोशन किया। उन्होंने अपनी खूबसूरती और इंटेलिजेंस से मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर दुनियाभर में नाम कमाया। अब इस बात को भले ही 25 साल होने वाले हैं, लेकिन आज भी लारा का अंदाज किसी से कम नहीं हैं।
वैसे तो अब लारा 46 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी वह फिटनेस और स्टाइल के मामले में काफी आगे हैं। उन्होंने कई दशकों तक फिल्मी पर्दे पर लोगों का मनोरंजन किया, तो वह लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में चलिए हसीना के मिस यूनिवर्स के विनिंग गाउन पर नजर डालते हैं। जिसे पहन उन्होंने अपने सिर पर ताज सजाया।
पेजेंट के फाइनल राउंड के लिए लारा पिंक कलर के शिमरी गाउन को पहनकर तैयार हुई थीं। जिसमें उनकी परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट हो रही थी, तो उनका अंदाज भी काफी स्टनिंग लगा। जिस आउटफिट को पहनकर ही वह भारत आईं, जहां जोर-शोर से भीड़ के बीच उनका स्वागत किया गया। जहां भी वह सिर पर ताज लगाए बेहद प्यार दिखीं।
