Business Khas

Latest news
अखिल भारतीय स्कूल जागरूकता अभियान ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ की शुरुआत ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਭਾਈਚਾਰੇ ਲਈ ਇਤਿਹਾਸਕ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ: ਵਿਜੇ ਸਾਂਪਲਾ ਇਟਲੀ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਨੇ ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਤੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਲਈ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ रश्मिका मंदाना ने अपने पति के बारे में क्या कहा जिसकी हो रही है चर्चा? बिन्यामिन नेतन्याहू के सातवीं बार इसराइल का प्रधानमंत्री बनने में ये हैं चुनौतियां ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟ ਦੇ ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਦੌੜ ਰਹੀਆਂ ਟਰਾਲੀਆਂ, ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ’ਤੇ ਉੱਠੇ ਸਵਾਲ CM ਬੋਲੇ- ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸੁਧਾਰ ਲਈ ਫੰਡਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਕਮੀ ਨਹੀਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਕੋਲੰਬੀਆ (ਬੀ ਸੀ) ਦੀਆਂ ਸੂਬਾਈ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬੀ ਮੂਲ ਦੇ 15 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੇ ਜਿੱਤ ਦਰਜ ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ 'ਚ ਤੇਜ਼ੀ, ਚਾਂਦੀ ਡਿੱਗੀ, ਜਾਣੋ ਕੀ ਹੋਰ ਡਿੱਗਣਗੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ? ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਟਿੱਪਣੀ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਬਰੀ, ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਸਬੂਤਾਂ ਦੀ ਘਾਟ ਕਾਰਨ ਸੁਣਾਇਆ ਫੈਸਲਾ
You are currently viewing शादीशुदा होते हुए भी श्रीदेवी से शादी रचाई थी. क्या आप इन्हें पहचान पाए?

शादीशुदा होते हुए भी श्रीदेवी से शादी रचाई थी. क्या आप इन्हें पहचान पाए?

नई दिल्ली, बॉलीवुड में किसी भी स्टार की किस्मत को बुलंदी पर पहुंचने में देर नहीं लगती और सूरज ढलने लगे तो करियर को भी लुढ़कने में ज्यादा वक्त नहीं लगता. हिट पर हिट देते रहने से सितारा शीर्ष पर बना रहता है. जहां एक दो फिल्म फ्लॉप हुई नहीं कि चमक घटने लगती है. लेकिन तस्वीर में दिख रहे इस बच्चे की किस्मत का फैसला चंद फिल्में नहीं कर सकती थीं. ये तो फिल्मी फलक पर चमकने के लिए तैयार था. लगातार फ्लॉप फिल्मों पर एक फिल्म इस कदर भारी पड़ी कि इस बच्चे को सब इंडिया का माइकल जैक्सन कहने लगे.

ये तस्वीर है मिथुन चक्रवर्ती की. जिनकी फिल्मी पारी बेहद लंबी रही है. मिथुन चक्रवर्ती ने एक्शन, रोमांस के साथ साथ डांसिंग स्टार के तौर पर अपनी खास पहचान बनाई है. मिथुन चक्रवर्ती के करियर में एक दौर ऐसा भी आया था कि उनकी एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही थीं. उन्होंने लगातार 33 फिल्में फ्लॉप दीं. हालांकि उनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा थी कि उसके बाद भी उनके हाथ में 12 फिल्में थीं. जिसमें से एक थी डिस्को डांसर. ये फिल्म रिलीज हुई और कुछ ही दिनों में सौ करोड़ कमाने में कामयाब रही.

डायरेक्टर बी सुभाष की फिल्म डिस्को डांसर ने मिथुन चक्रवर्ती के करियर को नई उड़ान तो दी ही नई पहचान भी दी. जिस साल ये फिल्म रिलीज हुई उसी साल माइकल जैक्सन का गाना थ्रिलर रिलीज हुआ था. गाना ग्लोबल लेवल पर हिट हुआ और अगले ही महीने मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म रिलीज हुई. उस फिल्म के गाने और मिथुन का डांसिंग अंदाज फैन्स के दिलों पर छा गया. और, उन्हें इंडिया का माइकल जैक्सन कहा जाने लगा. फिल्मों में लंबी पारी खेलने के बाद मिथुन चक्रवर्ती टीवी पर भी डांसिंग शो के ग्रैंड मास्टर बने. जहां उनका जुमला क्या बात, क्या बात काफी ज्यादा फेमस हुआ.