Business Khas

You are currently viewing हत्या के आरोप के बाद नरगिस फाखरी ने शेयर की पहली पोस्ट

हत्या के आरोप के बाद नरगिस फाखरी ने शेयर की पहली पोस्ट

नरगिस फाखरी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. फिलहाल एक्ट्रेस अपनी बहन आलिया फाखरी पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स के मर्डर का आरोप लगाने के बाद से सुर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि अभिनेत्री ने अभी तक मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन उन्होंने इस घटना के बाद अपनी पहली पोस्ट शेयर की है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो ही है.

दरअसल नरगिस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी अपकमिंग फिलम हाउसफुल 5 स्टार्स के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है. फोटो में नरगिस, सोनम बाजवा और जैकलीन फर्नांडीज मस्ती करते हुए दिख रहे हैं. इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “हम आपके लिए आ रहे हैं.” एक्ट्रेस की ये पोस्ट अब काफी वायरल हो रही है.