Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing अमेरिका ने सीरिया में दर्जनों हवाई हमले

अमेरिका ने सीरिया में दर्जनों हवाई हमले

दमिश्क, अमेरिका ने सीरिया में दर्जनों हवाई हमले किए हैं। ये हमले उसी दिन किए गए जब इस्लामिक विद्रोहियों ने बशर अल-असद की सत्ता को उखाड़ फेंकते हुए राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया। रविवार 8 दिसम्बर को बशर अल-असद ने परिवार के साथ देश छोड़ दिया और भागकर मॉस्को पहुंचे हैं।

इसके साथ ही सीरिया पर पांच दशक से चले आ रहे असद परिवार के शासन का अंत हो गया। इस बीच अमेरिकी सेना ने बताया है कि उसने मध्य सीरिया में 75 हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेना ने हवाई हमलों में आतंकवादी गुट आईएसआईएस के ठिकानों को निशाना बनाया है। आईएसआईएस का सीरिया में गढ़ हुआ करता था।

सीरिया में विद्रोहियों का नेतृत्व करने वाले समूह हयात तहरीर अल शाम (HTS) का मुखिया अबू मोहम्मद अल-जुलानी भी आईएसआईएस से जुड़ा था। हालांकि, HTS ने खुद को घोषित तौर पर आईएसआईएस से अलग कर लिया था और इसके खिलाफ अभियान भी चलाया था।