Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing माइकल क्लार्क के बिगड़े बोल, आगबबूला हुए टीम इंडिया के फैंस

माइकल क्लार्क के बिगड़े बोल, आगबबूला हुए टीम इंडिया के फैंस

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में दो मुकाबले हो चुके हैं. पर्थ में भारत ने पहला तो एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच जीता. अब तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में 14 दिसंबर से होगा. उससे पहले सीरीज का पारा चढ़ चुका है. इस आग में घी डालने का काम मोहम्मद सिराज और ट्रैविस हेड के बीच बहस ने किया है. दोनों के बीच एडिलेड टेस्ट के दौरान कहासुनी हो गई थी. हालांकि, आईसीसी ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का बयान सामने आया है. क्लार्क ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अंपायरों से एलबीडब्ल्यू आउट होने की अपील किए बिना विकेट का जश्न मनाने की आदत के लिए जुर्माना लगाया जाना चाहिए. उन्होंने आईसीसी द्वारा उन्हें इसके लिए दंडित नहीं किए जाने पर आश्चर्य जताया है. क्लार्क की टिप्पणी सिराज द्वारा मार्नस लाबुशेन के खिलाफ एलबीडब्ल्यू आउट होने पर अंपायर की ओर देखे बिना ‘सेलिब्रेट’ करने के उदाहरण की ओर इशारा करती है, लेकिन रीप्ले में गेंद का अंदरूनी किनारा बड़ा दिखाई देता है.