भाईजान सलमान खान ने बॉलीवुड में कई लोगों के करियर बनाए हैं. उन्होंने कई लोगों को ना सिर्फ दूसरा मौका दिया है, बल्कि कई लोगों को उनकी लाइफ का पहला सुनहरा चांस भी दिया है. सलमान ने जिन्हें मौका दिया, आज उनमें से कई लोग इंडस्ट्री में अभी भी काम कर रहे हैं, वहीं कई ऐसे भी हैं जो अब कहां हैं किसी को भी पता नहीं है.
साल 2005 में आई फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव की एक्ट्रेस की भी यही कहानी हैहम बात कर रहे हैं स्नेहा उल्लाल की. स्नेहा ने जिस दौर में अपनी पहली फिल्म की थी, उस वक्त नेपोटिज्म और लॉन्चिंग लोगों के लिए इतना बड़ा मसला नहीं होता था. वो किसी भी न्यू कमर का स्वागत करते थे और काफी सारे लॉन्च सफल होते थे. स्नेहा को उनके सपनों का लॉन्च मिला था. उन्होंने सलमान खान के साथ डेब्यू किया था और रातोंरात खूब लाइमलाइट हासिल की थी. लेकिन ये लाइमलाइट उनको बहुत दिनों तक मिली नहीं.
