Business Khas

Latest news
इंटरनेट की दुनिया में किसी पर मत करें भरोसा ਕੇਂਦਰੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਗ਼ਲਤ ਨੀਤੀਆਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਕਰਕੇ ਆਟੋ ਸੇਲ ਪਰਚੇਸ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੀਟ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਵਿਵਾਦ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਾਂ 'ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਦਿੱਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਹੱਕ 'ਚ ਡਟੇ ਦਿਲਜੀਤ ਦੁਸਾਂਝ ਗੜ੍ਹਾ ਦਾ ਕਬੀਰ ਪਾਰਕ ਬਣਿਆ ਬਦਹਾਲੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸੁਧਾਰ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ डीजीपी अनुराग धनखड़, एक साल पहले संभाला था पद, मचा हड़कंप ਸੰਸਦ ਦਾ ਮਾਨਸੂਨ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ; PM ਮੋਦੀ ਦੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਬਰਗਾੜੀ ਬੇਅਦਬੀ ਤੇ ਬਹਿਬਲਕਲਾਂ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ 'ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਤਲਬ ਕੇਐੱਮਵੀ ਦੀ ਐੱਨਸੀਸੀ ਕੈਡੇਟ ਨੇ ਇੰਟਰ ਗਰੁੱਪ ਸਪੋਰਟਸ ਸ਼ੂਟਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ ਕੁੜੀ ਨੇ ਰੀ-ਨੀਟ ਯੂਜੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਵਿੱਚ ਏਆਈਆਰ-1 ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਦਾ ਦਾਅਵਾ
You are currently viewing हाइट और पर्सनैलिटी अच्छी नहीं तो बॉलीवुड में करियर बनाना मुश्किल

हाइट और पर्सनैलिटी अच्छी नहीं तो बॉलीवुड में करियर बनाना मुश्किल

फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां लोगों के लुक्स और कद-काठी का काफी महत्व होता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि अगर आपकी हाइट और पर्सनैलिटी अच्छी नहीं तो बॉलीवुड में करियर बनाना मुश्किल है। हालांकि कई एक्ट्रेसस हैं जिन्होंने साबित कर दिया कि ऊंचा या छोटा कद ईश्वर की देन है। हर जगह सिर्फ टैलेंट का सिक्का चलता है।सोनू के टीटू की स्वीटी यानी नुसरत भरूचा इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना चुकी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी हाइट 5 फीट है। रानी मुखर्जी की हाइट भी इंटरनेट में पर कई जगह 5 फीट के आसपास दी गई है। हालांकि उनके टैलेंट और खूबसूरती की वजह से कभी इस बात पर ध्यान नहीं जाता।आलिया भट्ट की हाइट पर कुछ रोज पहले reddit पर काफी डिसकशन हो चुका है।  एक आस्क मी सेशन में आलिया ने अपनी हाइट 5 फीट 7 इंच बता दी थी। तब कई लोगों ने लिखा था कि उनकी असली हाइट 5 फीट या 5 फीट 1 इंच के आसपास है। लोगों ने कमेंट्स किए थे कि असल में आलिया कियारा से हाइट में छोटी हैं। कियारा आडवाणी के लिए कहा जाता है कि वह 5 फीट 1 इंच की हैं लेकिन फिजीक ऐसी है कि देखने में लंबी लगती हैं। टैलेंटेड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा भी अपना टैलेंट फिल्म इंडस्ट्री में साबित कर चुकी हैं।

उनकी हाइट 5 फीट 1 इंच बताई जाती है। खूबसूरत एक्ट्रेस कृति खरबंदा हिंदी और साउथ की कई फिल्मों में अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी हैं। उनकी हाइट भी 5 फीट 1 इंच है। जया बच्चन के पति अमिताभ लंबाई के मामले में टॉप लोगों की लिस्ट में हैं। उनकी वाइफ जया ने साबित किया कि हाइट सिर्फ एक नंबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जया बच्चन 5 फीट की हैं।