Business Khas

Latest news
भाजपा नारी शक्ति को उनका अधिकार दे रही है तो विपक्ष देश की आधी आबादी ਟੂ ਵੀਲਰ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੂ ਰਾਮ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਤੇ ਕੁਲਫੀਆਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਟੂ ਵੀਲਰ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੂ ਰਾਮ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਤੇ ਕੁਲਫੀਆਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਨਵੀਂ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ’ਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖ਼ਰੀਦ ਕਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗੱਲਬਾਤ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਰਗਰਮ ਭਾਗੀਦਾਰੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਚੁਕਾਈ ਸਹੁੰ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਅਤੇ ਜਨਾਨਾ ਜੇਲ੍ਹ ਦਾ ਕੀਤਾ ਨਿਰੀਖਣ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਤਹਿਤ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਉਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਸਾਈਕਲੋਥਾਨ ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਦੀ ਕਪਤਾਨੀ ਹੇਠ ਗੁਜਰਾਤ ਟਾਈਟਨਸ ਦੀ ਟੀਮ ਜਿੱਤ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੋਕ ਮਸਲੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ 'ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ 5 ਮਈ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ 
You are currently viewing कंगना रनौत ने कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा को ओवरएक्टिंग पर फटकार लगाई

कंगना रनौत ने कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा को ओवरएक्टिंग पर फटकार लगाई

साल के मौके पर बिग बॉस 18 में भी जश्न का माहौल देखा गया. क्योंकि ये बिग बॉस का घर है तो ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई भी जश्न बिना टास्क के पूरा हो जाए. बिग बॉस हर वक्त कंटेस्टेंट्स्ट के रिश्तों की परिक्षा लेते रहते हैं. नए साल से पहले शो से सारा बाहर हो गईं. वहीं अब घर में 10 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जो जी-जान लगाकर इस शो को खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और रजत दलाल को फैन्स टॉप 4 में देख रहे हैं. इसी बीच नए साल के मौके पर शो में कंगना रनौत ने शिरकत की. जहां अविनाश मिश्रा को अपनी एक हरकत की वजह से उनसे फटकार भी पड़ गई.दरअसल कंगना रनौत ने सलमान खान के शो में शिरकत की. उन्होंने बिग बॉस 18 में अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी का प्रमोशन किया.

17 जनवरी को कंगना की फिल्म इमरजेंसी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. सोशल मीडिया पर अविनाश मिश्रा और कंगना रनौत की एक क्लिप काफी वायरल हो रही है. यूं तो कंगना घरवालों को एक टास्क देने से पहले उनसे बात करती हुई नजर आ रही हैं. लेकिन उन्हें अविनाश मिश्रा की ओवरएक्टिंग बिल्कुल भी रास नहीं आई. कंगना रनौत सभी घरवालों से बात करते हुए कहती हैं वो खुद कभी किसी की नहीं सुनती हैं. इसी बीच अविनाश उन्हें टोकते हुए कहते हैं..ओह वाओ. अविनाश का कमेंट सुनते ही कंगना रनौत उन्हें तुरंत चुप करा देती हैं. कंगना कहती हैं ओवरएक्टिंग नहीं करनी है. नेचुरल..उसी के पैसे मिलते हैं. अविनाश को ताना पड़ता देख बाकी सभी घरवालों की हंसी छूट जाती है. वहीं अविनाश का चेहरा देखने लायक होता है.