Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing आमिर खान की बेटी आइरा खान पति नूपुर शिखरे संग पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई।

आमिर खान की बेटी आइरा खान पति नूपुर शिखरे संग पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई।

आमिर खान की बेटी आइरा खान पति नूपुर शिखरे संग पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। आइरा ने नूपुर संग कई मजेदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। आइरा ने साड़ी पहनी थी और नुपूर ने कुर्ता-पजामा और जैकेट। दोनों ने मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में आइरा खान और नूपुर शिखरे के क्यूट एक्सप्रेशंस ने फैंस को दीवाना बना दिया।

शादी की पहली सालगिरह को कपल ने बेहद सिंपल तरीके से सेलिब्रेट किया और शादी की तरह कोई तामझाम भी नहीं किया। दोनों ने घर की बालकनी में बैठकर एक-दूसरे के साथ अलग-अलग एक्सप्रेशन देकर पोज दिए और सेल्फी भी खींची। आइरा ने एक तस्वीर में नुपूर के गाल पर किस किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी माई लव।’ फैंस दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं तुम दोनों को बेटा जी। हमेशा खुश रहो ऊपर वाले का आशीर्वाद सदा तुम दोनों पर बना रहे।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘ये तो बहुत ही क्यूट है। हैप्पी एनिवर्सरी।’ एक और कमेंट है, ‘शादी के वक्त इन दोनों पर कितनी नफरत बरसाई गई, पर ये कितने क्यूट और एकदम यूनीक लगते हैं।’