Business Khas

You are currently viewing रवीना टंडन की बेटी का डांस देख झूम उठे फैन्स

रवीना टंडन की बेटी का डांस देख झूम उठे फैन्स

90 के दशक में अपनी एक्टिंग और डांस से धूम मचाने वाली रवीना टंडन की बेटी भी अब डेब्यू के लिए तैयार हैं। रवीना की बेटी राशा थडानी फिल्म ‘आजाद’ से अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। शनिवार की रात इस फिल्म का एक गाना ‘उई अम्मा’ रिलीज हुआ है। इस गाने में राशा थडानी ने अपने दिलकश डांस से लोगों को दीवानी बना लिया है। इस गाने में राशा ने जबरदस्त डांस दिखाया और फैन्स का दिल जीत लिया। राशा का 360 डिग्री डांस देख फैन्स झूम उठे और उन्हें अगला सुपरस्टार तक घोषित कर डाला। राशा थडानी की फिल्म आजाद अब 17 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है।

डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म ‘आजाद’ के रिलीज में अब कम ही दिन बचे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और डायना पेंटी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में 2 स्टारकिड्स भी अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। जिनमें रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी शामिल हैं। राशा थडानी के साथ अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन भी अहम किरदार में नजर आएंगे। राशा थडानी ने इस फिल्म में अपने डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बना दिया है। अब नए गाने ‘उई अम्मा’ में राशा को देख फैन्स भी दीवाने हो गए हैं।