Business Khas

Latest news
इंटरनेट की दुनिया में किसी पर मत करें भरोसा ਕੇਂਦਰੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਗ਼ਲਤ ਨੀਤੀਆਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਕਰਕੇ ਆਟੋ ਸੇਲ ਪਰਚੇਸ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੀਟ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਵਿਵਾਦ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਾਂ 'ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਦਿੱਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਹੱਕ 'ਚ ਡਟੇ ਦਿਲਜੀਤ ਦੁਸਾਂਝ ਗੜ੍ਹਾ ਦਾ ਕਬੀਰ ਪਾਰਕ ਬਣਿਆ ਬਦਹਾਲੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸੁਧਾਰ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ डीजीपी अनुराग धनखड़, एक साल पहले संभाला था पद, मचा हड़कंप ਸੰਸਦ ਦਾ ਮਾਨਸੂਨ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ; PM ਮੋਦੀ ਦੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਬਰਗਾੜੀ ਬੇਅਦਬੀ ਤੇ ਬਹਿਬਲਕਲਾਂ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ 'ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਤਲਬ ਕੇਐੱਮਵੀ ਦੀ ਐੱਨਸੀਸੀ ਕੈਡੇਟ ਨੇ ਇੰਟਰ ਗਰੁੱਪ ਸਪੋਰਟਸ ਸ਼ੂਟਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ ਕੁੜੀ ਨੇ ਰੀ-ਨੀਟ ਯੂਜੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਵਿੱਚ ਏਆਈਆਰ-1 ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਦਾ ਦਾਅਵਾ
You are currently viewing फिल्म इमरजेंसी फाइनली 17 जनवरी को रिलीज : कंगना रनौत

फिल्म इमरजेंसी फाइनली 17 जनवरी को रिलीज : कंगना रनौत

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी फाइनली 17 जनवरी को रिलीज हो रही है। कंगना इसके प्रमोशनल इंटरव्यूज दे रही हैं। कंगना इंडस्ट्री में नेपोटिजम के खिलाफ बोलती रही हैं। मूवी में उन्होंने इंदिरा गांधी का रोल निभाया है। कंगना ने इंटरव्यू में कहा कि इंदिरा गांधी नेपोटिजम का प्रोडक्ट थीं। इसके बाद भी उन्होंने इंदिरा गांधी का रोल निभाया क्योंकि कंगना एक आर्टिस्ट हैं।कंगना इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के रोल में हैं। रीसेंटली उन्होंने प्रियंका गांधी को फिल्म देखने का न्यौता दिया साथ ही कहा था कि उन्हें डिग्निटी के साथ दिखाया गया है। अब आईएएनएस से बातचीत में कंगना ने बताया कि नेपोटिजम के खिलाफ होकर भी उन्होंने इंदिरा गांधी का रोल क्यों किया। कंगना बोलीं, ‘साफतौर पर इंदिरा गांधी नेपोटिजम का प्रोडक्ट थीं।

लेकिन होता क्या है कि जब मैं कुछ लोगों से मिलती हूं जैसे कि अपनी फिल्म इंडस्ट्री में, जिन्हें मैं नहीं पसंद करती या जिनके जैसी नहीं बनना चाहती, तो भी मैं किरदार को गंभीरता से निभाऊंगी क्योंकि आर्टिस्ट कोई भेदभाव नहीं कर सकता।’कंगना बोलीं, ‘मैं भले ही ऐसी पार्टी से हूं जो कि जनता की है जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है लेकिन फिर भी जो इंसान प्रिविलेज्ड बैकग्राउंड से है उसके लिए संवेदनशीलता रख सकती हूं। वह तीन टाइम प्राइम मिनिस्टर रहीं और पंडित जवाहर लाल नेहरू की बेटी थीं। वह सेक्रेटरी बनीं और सारे बेस्ट मंत्रालय मिले, इससे ज्यादा प्रिविलेज आप क्या मांग सकते हैं? हां वह प्रिविलेज्ड हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं उन्हें सेंसिटिव तरीके से नहीं दिखा सकती।’