Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing बिग बॉस 18 नॉमिनेटेड : रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन ,चाहत पांडे

बिग बॉस 18 नॉमिनेटेड : रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन ,चाहत पांडे

सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में मिड विक एविक्शन हुआ। खेल के आखिरी पड़ाव तक पहुंचने के बाद नॉमिनेटेड सदस्यों- रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन में से एक सदस्य शो से बाहर हो गया है। दरअसल, ‘बिग बॉस 18’ के फिनाले में अब बस नौ दिन बचे हैं।

ऐसे में बिग बॉस ने इस हफ्ते डबल एविक्शन प्लान किया है ताकि उन्हें जल्द से जल्द अपने टॉप 5 खिलाड़ी मिल सकें। आइए आपको बताते हैं कि मिड वीक एविक्शन में कौन एविक्ट हुआ है।

बिग बॉस की खबरें देने वाले सोशल मीडिया पेज बिग बॉस तक ने X पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यों रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन में से श्रुतिका एविक्ट हुई हैं। उन्हें जनता से मिले वोट्स के आधार पर शो से बाहर किया गया है।

दिलचस्प बात ये है कि श्रुतिका के एलिमिनेशन के बाद भी चाहत पांडे और रजत दलाल सेफ नहीं हुए हैं क्योंकि इस हफ्ते वीकेंड का वार पर एक और एलिमिनेशन होने वाला है।