Business Khas

You are currently viewing हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी को लेकर हुईं इमोशनल

हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी को लेकर हुईं इमोशनल

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हिना खान इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही हैं। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने पिछले साल जून में सोशल मीडिया पर स्टेज-थ्री ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी दी थी। इस खबर ने न सिर्फ हिना के फैंस बल्कि स्टार्स को भी हिलाकर रख दिया था। हालांकि, ब्रेस्ट कैंसर होने के बाद भी हिना ने हिम्मत नहीं हारी और फैंस के साथ हमेशा ही मोटिवेशनल नोट शेयर करती नजर आईं। वहीं, अब हिना जल्द ही अपनी अपकमिंग सीरीज में ‘गृह लक्ष्मी’ में नजर आने वाली हैं।

ये उनके कैंसर डायग्नोसिस के बाद पहली रिलीज है। ऐसे में अब हिना का लेटेस्ट इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड रॉकी को लेकर बात करते हुए इमोशनल हुईं।हिना खान ने हाल ही में न्यूज18 शोशा को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान बातचीत में हिना ने कहा, ‘मैं ठीक हूं, बेहतर हो रही हूं। मैं ठीक हो रही हूं।’ हिना ने इस मुश्किल घड़ी में हार नहीं मानी और उनके साथ मजबूती से खड़े रहने वाले लोगों को थैंक्यू कहा। हिना ने कहा, ‘मैं बहुत मजबूत इंसान हूं। मुझे इसके लिए खुद की पीठ थपथपाना चाहिए। मैं बहुत जिम्मेदार भी हूं। मैं अपने जीवन के उतार-चढ़ावों में ऐसी ही रही हूं, जिसमें मेरे पिताजी का निधन भी शामिल है।