Business Khas

Latest news
ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकें शुरू इंटरनेट की दुनिया में किसी पर मत करें भरोसा ਕੇਂਦਰੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਗ਼ਲਤ ਨੀਤੀਆਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਕਰਕੇ ਆਟੋ ਸੇਲ ਪਰਚੇਸ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੀਟ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਵਿਵਾਦ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਾਂ 'ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਦਿੱਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਹੱਕ 'ਚ ਡਟੇ ਦਿਲਜੀਤ ਦੁਸਾਂਝ ਗੜ੍ਹਾ ਦਾ ਕਬੀਰ ਪਾਰਕ ਬਣਿਆ ਬਦਹਾਲੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸੁਧਾਰ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ डीजीपी अनुराग धनखड़, एक साल पहले संभाला था पद, मचा हड़कंप ਸੰਸਦ ਦਾ ਮਾਨਸੂਨ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ; PM ਮੋਦੀ ਦੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਬਰਗਾੜੀ ਬੇਅਦਬੀ ਤੇ ਬਹਿਬਲਕਲਾਂ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ 'ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਤਲਬ ਕੇਐੱਮਵੀ ਦੀ ਐੱਨਸੀਸੀ ਕੈਡੇਟ ਨੇ ਇੰਟਰ ਗਰੁੱਪ ਸਪੋਰਟਸ ਸ਼ੂਟਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ
You are currently viewing सूरज बड़जात्या न लेते वो फैसला, सलमान खान की भाभी में दिखतीं माधुरी दीक्षित

सूरज बड़जात्या न लेते वो फैसला, सलमान खान की भाभी में दिखतीं माधुरी दीक्षित

1999 में रिलीज हुई सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ हिट साबित हुई थी. इस फिल्म ने बिग स्क्रीन से लेकर टीवी तक पर धमाल मचाया था. ज्वाइंट फैमिली की कहानी पर बनी फिल्म में सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे. लेकिन इसमें सलमान खान की भाभी के रोल के लिए चेहरा खोजना सूरज बड़जात्या के लिए मुश्किल काम था. हाल ही में एक बातचीत के वक्त फिल्ममेकर ने खुलासा किया वो सलमान की भाभी के किरदार में पहले तो माधुरी दीक्षित को कास्ट करना चाह रहे थे.

माधुरी उनके साथ पहले भी ‘हम आपके हैं कौन’ में काम कर चुकी थीं. लेकिन बाद में सूरज ने उनको इस फिल्म के लिए मना कर दिया. रेडियो के साथ बातचीत में सूरज बड़जात्या से पूछा गया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कई फीमेल एक्टर्स से कॉन्टेक्ट किया था, जिसमें माधुरी भी शामिल थीं. इस पर फिल्ममेकर ने विस्तार से बात की है.

सूरज बड़जात्या ने आगे कहा, “इस रोल के लिए ऐसा चेहरा खोजना मुश्किल हो रहा था, जिसने सलमान के साथ पहले काम न किया हो. सारी डिबेट इस बात पर थी कि सलमान एक स्टार हैं और तो मुझे किसी ऐसे शख्स को कास्ट करना था जिसे भाभी के रोल में एक्सेप्ट किया जाए, तब हमने तबू को कास्ट किया.” वहीं सोनाली बेंद्रे ने फिल्म में सलमान की लवर का रोल निभाया है.