Business Khas

You are currently viewing बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस कास्टिंग काउच का खुलासा कर चुकी हैं

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस कास्टिंग काउच का खुलासा कर चुकी हैं

सितारों की जिंदगी दूर से परफेक्ट लगती है. लेकिन पर्दे के पीछे क्या-क्या होता है, ये बस सितारे ही जानते हैं. काम पाने और करते वक्त सितारों को स्ट्रग्ल करना पड़ता है. खासतौर से एक्ट्रेस के साथ ऐसा अक्सर होता है. कई अभिनेत्रियां कास्टिंग काउच जैसे मुद्दों पर खुलकर बात कर चुकी है.

विद्या बालन भी कास्टिंग काउच के बारे में बात कर चुकी हैं. उन्होंने डायरेक्टर की गंदी हरकत के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था वो उस वक्त चेन्नई में थीं. डायरेक्टर उनसे मिलने पहुंचे. विद्या ने उनसे कहा, ‘चलो कॉफी शॉप में बैठते हैं.’ लेकिन डायरेक्टर नहीं माने. उन्होंने कहा कि उन्हें बात करनी है और कमरे में चलो. विद्या ने बात मानी, लेकिन कमरे का दरवाजा खुला छोड़ दिया. इसके बाद डायरेक्टर 5 मिनट में कमरे से चले गए थे.

एक्ट्रेस को पहले से ही अंदाजा लग गया था. लेकिन डॉयरेक्टर ने इसके बाद विद्या को फिल्म से निकाल दिया गया था. विद्या बालन को कई फिल्मों से निकाला गया. एक फिल्म से उन्हें प्रोड्यूसर ने ये कहकर निकाला कि वो सुंदर नहीं दिखती. इसका एक्ट्रेस पर बहुत बुरा असर पड़ा. वो 6 महीने तक शीशा नहीं देख पाई थी. लेकिन सारी परेशानियों का एक्ट्रेस ने डट कर सामना किया और फैंस के दिल में खास जगह बनाई.