Business Khas

You are currently viewing ईशा गुप्ता ने महाकुंभ में डुबकी लगाई,

ईशा गुप्ता ने महाकुंभ में डुबकी लगाई,

प्रयागराज, महाकुंभ का मौका है और फिल्म जगत के तमाम सितारे आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. लेकिन अभी भी सेलिब्रिटीज का पहुंचना थम नहीं रहा है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने महाकुंभ का रुख किया है. वह गुरुवार को महाकुंभ पहुंचीं. उन्होंने व्यवस्था को लेकर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना भी की.

ईशा गुप्ता ने कहा मुझे संगम आकर बहुत अच्छा लग रहा है. यहां यूपी सरकार ने काफी अच्‍छी व्यवस्था की है. मैंने सोशल मीडिया पर एक रील देखी थी, जिसमें एक बुजुर्ग महिला खो गई थी. हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि यहां इतनी भीड़ होती है कि लोग यहां आकर खो जाते हैं. मगर सरकार ने इतनी अच्छी व्यवस्था की है कि जो खोए, वे फिर से अपने परिवार को मिल गए.

वेब सीरीज ‘आश्रम’ फेम अभिनेत्री ईशा गुप्ता से जब पूछा गया कि फिल्मी हस्तियां भी महाकुंभ में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं तो क्या यह केवल एक ट्रेंड हैं? इस पर उन्होंने कहा, एक्टर्स का काम एक्टिंग करना है न कि दूसरों पर कमेंट करना. मैं यहां एक भारतीय व सनातनी की हैसियत से आई हूं, तो यही कहूंगी कि आप भी यहां आइए.