Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing भोजपुरी स्टार खेसारी लाल ने बताया नाम

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल ने बताया नाम

दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं. यहां 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी हो रही है. इससे पहले ही सीएम फेस को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कई नेता अपने बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं तो कई अंदरखाने से माहौल बनाने में लगे हुए हैं. पूर्वांचल से किसी नेता को सीएम बनाने पर विचार होता है तो उसमें मनोज तिवारी का नाम सबसे आगे है. इस बीच भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी उनके समर्थन में एक बयान दिया है. जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा होना लाजमी है.

बिहार में भी मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है. दरभंगा पहुंचे भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने रविवार को कहा कि अगर मनोज तिवारी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो इससे बेहतर और क्या होगा. उन्होंने कहा कि अगर मनोज तिवारी मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह यूपी बिहार के लिए ख़ुशी की बात होगी.