Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing आतंकी मंसूरी मनु चेखरी ने अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए पैसे देकर शादी की और फर्जी दस्तावेज बनाए

आतंकी मंसूरी मनु चेखरी ने अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए पैसे देकर शादी की और फर्जी दस्तावेज बनाए

अमेरिका, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने न्यूयॉर्क से एक आतंकी को अरेस्ट किया है. नाम है मंसूरी मनुचेखरी. उसका संबंध आतंकवादी संगठन आईएसआईएस खुरासान से है. उस पर आरोप है कि इस कथित आतंकवादी ने दिसंबर 2021 और जून 2023 के बीच तुर्की और सीरिया में आईएसआईएस से जुड़े आतंकवादियों को $70000 यानी 61,05,680 रुपए से अधिक की राशि भेजी.

इसमें इस्तांबुल में एक चर्च पर हमला करने के लिए तुर्की में गिरफ्तार किया गया एक आतंकवादी भी शामिल था. जांच के दौरान एक दिलचस्प तथ्य सामने आया. वह यह कि आतंकी मंसूरी मनुचेखरी साल 2016 में पर्यटक वीजा के आधार पर अमेरिका में दाखिल हुआ था. वीजा खत्म होने के बाद भी वह अवैध रूप से अमेरिका में रहता रहा. इसके बाद उसने अमेरिका की नागरिकता हासिल करने के लिए दिमाग लगाया.

उसने पैसे देकर एक अमेरिकी नागरिक से शादी कर ली. अपनी शादी को रजिस्टर्ड करने के लिए जब वह कोर्ट गया तो आवर्जन अधिकारियों ने विवाह के बारे में और अधिक दस्तावेज मांगे तो इस चालाक आतंकवादी ने नई चाल चली. उसने अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी और दावा किया कि वह घरेलू हिंसा का शिकार है. उसे उम्मीद थी कि इससे उसे अन्य कानूनी तरीकों से अमेरिका का स्थाई नागरिक बनने में मदद मिल जाएगी.