Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing 17 देशों के मंत्रियों ने सऊदी में की बैठक

17 देशों के मंत्रियों ने सऊदी में की बैठक

सीरिया , सीरिया के बदलते हालातों को लेकर सऊदी अरब के रियाद में 17 मध्य पूर्व और पश्चिमी देशों के मंत्रियों ने बैठक की है. इस बैठक के दौरान सीरिया के पुननिर्माण और सरकार की मदद करने के साथ-साथ अंतरिम सरकार पर सभी धर्मों और जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाला प्रशासन चलाने के लिए दबाव बनाने को लेकर चर्चा हुई है.

इस बैठक के बाद सऊदी के विदेश मंत्री ने सीरिया के ऊपर लगे प्रतिबंधों को हटाने का आग्रह किया. नए शासन के बाद से ही सीरिया की ओर से प्रतिबंध हटाने और दूसरे देशों में सीरियाई रिफ्यूजी की सुरक्षित वापसी की मांग उठ रही है.

इस बैठक की एक खास बात ये रही कि इसमें रूस और ईरान को नहीं बुलाया गया है. जबकि बशर अल-असद के शासन के समय ये दोनों ही सीरिया के मजबूत अलाय थे. इस बैठक में सीरिया के विदेश मंत्री असद अल-शिबानी भी मौजूद रहे. पिछले हफ्ते अमेरिका ने आपातकालीन मानवीय सहायता और कुछ ऊर्जा आपूर्ति के प्रतिबंधों में ढील दी थी, जिसके बाद कतर ने रविवार को सीरिया को गैस का एक समुद्री टैंकर भेजा.