Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित
You are currently viewing डोनाल्ड ट्रंप सत्ता संभालने के बाद अपराधों में फंसे 1500 लोगों माफ करेंगे

डोनाल्ड ट्रंप सत्ता संभालने के बाद अपराधों में फंसे 1500 लोगों माफ करेंगे

2020 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद दंगे भड़क गए थे. जो बाइडेन की जीत के बाद ट्रंप समर्थकों ने 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर चढ़ाई कर दी थी, अब डोनाल्ड ट्रंप ने सभी दंगाइयों को माफ़ करने की कसम खाई है. ट्रंप ने कहा था कि वे क्षमादान जारी करने के लिए पहले ही दिन काम करने जा रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने अपराध करने और अधिकारियों पर हमला करने का अपराध स्वीकार किया है, उनके पास कोई विकल्प नहीं था और वे क्षमादान के पात्र होंगे.

दिसंबर में भी टाइम मैगजीन से बात करते हुए उन्होंने कहा था, “और हम इसे बहुत तेजी से करने जा रहे हैं, और यह मेरे पदभार ग्रहण करने के पहले घंटे में ही शुरू हो जाएगा.” साथ ही ट्रंप ने ये भी कहा है कि उनमें से ज्यादातर को जेल में नहीं होना चाहिए… उन्होंने बहुत कष्ट झेले हैंखबर है कि कैपिटल दंगों से संबंधित अपराधों में फंसे 1500 लोगों को डोनाल्ड ट्रंप सत्ता संभालने के बाद माफ कर सकते हैं, जिनमें से लगभग 900 ने अपराधों के लिए दोषी होने की दलील दी है और 600 को जेल की सजा दी गई है, जिसमें कुछ दिनों से लेकर 22 साल तक की सज़ा शामिल है.