राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल (शनिवार) से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन होने वाला है। दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।
इस बीच, सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सीजेआई सूर्यकांत के नेतृत्व वाली बेंच ने शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट की इजाजत मांगने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने बेंच के सामने इन मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है। मेट्रो स्टेशन बंद किए जाएंगे। आखिर में मेरे देश में क्या हो रहा है। सीजेआई सूर्यकांत ने दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेंशन बंद रहने के फैसले पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हम मेट्रो सर्विस बंद होने से चिंतित हैं।
