*जालंधर, भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने कहा कि वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा की मजबूत जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी नीतियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना समय की मुख्य आवश्यकता है। भाजपा का लक्ष्य केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है।
केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के प्रागपुर मंडल के अंतर्गत बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में मंडल अध्यक्ष जरनैल सिंह डिंपल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा की राजनीति का मूल आधार राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता को इनके प्रति जागरूक करना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
राठौर ने कहा कि **2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना होगा और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को तथ्यों के साथ जनता के सामने रखना होगा।** उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केवल चुनाव के समय सक्रिय होने के बजाय कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए। जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर भाजपा पंजाब में अपनी राजनीतिक ताकत को और मजबूत करेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता बदलाव, सुशासन, विकास और बेहतर भविष्य की अपेक्षा रखती है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता की इन अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिल सके।
बैठक में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और केंद्र सरकार की योजनाओं एवं भाजपा की नीतियों के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, भूपेंद्र अनु,रविंद्र सोनकर,राज घुमन, शंकर ,शुभम, रवि ,रविंद्र सिंह लाडी ,पंकज शर्मा, हर्ष ,पवन पाराशर, सुधीर, रमेश वर्मा, कुलदीप कुमार, गुड्डी आंटी, सुनीता, तेजिंदर शर्मा, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
