Business Khas

Latest news
अखिल भारतीय स्कूल जागरूकता अभियान ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ की शुरुआत ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਭਾਈਚਾਰੇ ਲਈ ਇਤਿਹਾਸਕ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ: ਵਿਜੇ ਸਾਂਪਲਾ ਇਟਲੀ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਨੇ ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਤੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਲਈ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ रश्मिका मंदाना ने अपने पति के बारे में क्या कहा जिसकी हो रही है चर्चा? बिन्यामिन नेतन्याहू के सातवीं बार इसराइल का प्रधानमंत्री बनने में ये हैं चुनौतियां ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟ ਦੇ ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਦੌੜ ਰਹੀਆਂ ਟਰਾਲੀਆਂ, ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ’ਤੇ ਉੱਠੇ ਸਵਾਲ CM ਬੋਲੇ- ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸੁਧਾਰ ਲਈ ਫੰਡਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਕਮੀ ਨਹੀਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਕੋਲੰਬੀਆ (ਬੀ ਸੀ) ਦੀਆਂ ਸੂਬਾਈ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬੀ ਮੂਲ ਦੇ 15 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੇ ਜਿੱਤ ਦਰਜ ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ 'ਚ ਤੇਜ਼ੀ, ਚਾਂਦੀ ਡਿੱਗੀ, ਜਾਣੋ ਕੀ ਹੋਰ ਡਿੱਗਣਗੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ? ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਟਿੱਪਣੀ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਬਰੀ, ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਸਬੂਤਾਂ ਦੀ ਘਾਟ ਕਾਰਨ ਸੁਣਾਇਆ ਫੈਸਲਾ
You are currently viewing एजाज खान के शो हाउस अरेस्ट पर मचे वबाल, उल्लू ऐप पर पुलिस ने कसा शिकंजा

एजाज खान के शो हाउस अरेस्ट पर मचे वबाल, उल्लू ऐप पर पुलिस ने कसा शिकंजा

एजाज खान के शो हाउस अरेस्ट पर मचे वबाल के बाद से उल्लू ऐप मुश्किलों में घिर गया है. ये ऐप अश्लील कंटेंट पेश करने की वजह से चर्चा में बना हुआ है और अब अश्लीलता फैलाने के मामले में पुलिस शिकंजा कसते दिख रही है. शुक्रवार को बजरंग दल ने इस शो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद, मुंबई के अंबोली पुलिस ने उल्लू ऐप पर एक्शन लेते हुए इसके मैनेजर का बयान दर्ज किया. अब पुलिस शो हाउस अरेस्ट के होस्ट एजाज खान को जल्द ही समन जारी कर सकती है.पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है. इस बीच, उल्लू ऐप पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जल्द ही और भी कार्रवाई हो सकती है.मुंबई पुलिस ने पहले ही एजाज खान, निर्माता राजकुमार पांडे और अन्य के खिलाफ हाउस अरेस्ट रियलिटी शो में कथित अश्लील कंटेंट के लिए एफआईआर दर्ज की थी, जो उल्लू ऐप पर स्ट्रीम किया गया था. यह शिकायत बजरंग दल के कार्यकर्ता गौतम रवरिया ने दर्ज कराई थी.
वायरल हुए थे एजाज के शो के क्लिपएजाज खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला ये शो तब लाइमलाइट में आया जब एजाज खान ने कंटेस्टेंट्स से अश्लील टास्क परफॉर्म करने के लिए कहा. उन्होंने नेशनल टीवी पर कैमरा के सामने कंटेस्टेंट्स को अपने अंडर गारमेंट हटाने के लिए कहा था. इस क्लिप के वायरल होते है ही लोगों का शो पर गुस्सा फूट पड़ा.