Business Khas

Latest news
अखिल भारतीय स्कूल जागरूकता अभियान ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ की शुरुआत ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਭਾਈਚਾਰੇ ਲਈ ਇਤਿਹਾਸਕ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ: ਵਿਜੇ ਸਾਂਪਲਾ ਇਟਲੀ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਨੇ ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਤੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਲਈ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ रश्मिका मंदाना ने अपने पति के बारे में क्या कहा जिसकी हो रही है चर्चा? बिन्यामिन नेतन्याहू के सातवीं बार इसराइल का प्रधानमंत्री बनने में ये हैं चुनौतियां ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟ ਦੇ ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਦੌੜ ਰਹੀਆਂ ਟਰਾਲੀਆਂ, ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ’ਤੇ ਉੱਠੇ ਸਵਾਲ CM ਬੋਲੇ- ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸੁਧਾਰ ਲਈ ਫੰਡਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਕਮੀ ਨਹੀਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਕੋਲੰਬੀਆ (ਬੀ ਸੀ) ਦੀਆਂ ਸੂਬਾਈ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬੀ ਮੂਲ ਦੇ 15 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੇ ਜਿੱਤ ਦਰਜ ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ 'ਚ ਤੇਜ਼ੀ, ਚਾਂਦੀ ਡਿੱਗੀ, ਜਾਣੋ ਕੀ ਹੋਰ ਡਿੱਗਣਗੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ? ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਟਿੱਪਣੀ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਬਰੀ, ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਸਬੂਤਾਂ ਦੀ ਘਾਟ ਕਾਰਨ ਸੁਣਾਇਆ ਫੈਸਲਾ
You are currently viewing मलाइका अरोड़ा का डांस देख भड़के यूजर्स

मलाइका अरोड़ा का डांस देख भड़के यूजर्स

मलाइका अरोड़ा जल्द ही रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के गाने ‘चिलगम’ में नजर आएंगी, जिसका हाल ही टीजर रिलीज किया गया। यह तुरंत ही वायरल हो गया और मलाइका अपने डांस मूव्स के कारण यूजर्स के निशाने पर आ गईं। मलाइका ने जिस तरह डांस किया है, यूजर्स उसे ‘अश्लील’ बता रहे हैं और उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। मालूम हो कि ‘चिलगम’ गाना हनी सिंह के आने वाले म्यूजिक एल्बम ’51 ग्लोरियस डेज़’ का हिस्सा है। गाने का टीजर 7 नवंबर को रिलीज किया गया था।
गाने के टीजर में मलाइका अरोड़ा, हनी सिंह के साथ नीऑन लाइट्स के नीचे चटख रंग के कपड़े पहनकर एनर्जेटिक डांस मूव्स दिखा रही रही हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है, लेकिन यह यूजर्स को पसंद नहीं आया। उन्होंने गाने की कोरियोग्राफी की आलोचना की और मलाइका के डांस को ‘अश्लील’ और जबरदस्ती का बताया। यूजर्स का कहना है कि ‘चिलगम’ गाने में वो सहज आकर्षण नहीं है जो मलाइका अपने मशहूर आइटम नंबर्स में लाती थीं। विवाद तब शुरू हुआ जब ‘चिलगम’ के म्यूजिक वीडियो की एक BTS तस्वीर ‘रेडिट’ पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में मलाइका अपनी जीभ बाहर निकाले हनी सिंह के करीब थिरकती नजर आ रही थीं। हालांकि यह पोज मजाकिया अंदाज में दिखाया गया था, लेकिन यह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया और यूजर्स खरी-खोटी सुनाने लगे।