टीवी एक्टर जीशान खान, जिन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘बिग बॉस OTT’ जैसे पॉप्युलर शोज किए, उनका एक भयंकर रोड एक्सीडेंट हुआ है। 8 दिसंबर, 2025 को मुंबई के वर्सोवा में ये घटना हुई, जिसमें एक्टर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लेकिन उनकी गाड़ी का नक्शा पूरी तरह से बिगड़ गया है। और ये दिल दहला देने वाला है क्योंकि जिस तरह से ये दुर्घटना हुई है, उसमें जान भी जा सकती थी। लेकिन वह ठीक हैं। ‘बॉलीवुड बबल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जीशान खान के साथ ये घटना मुंबई के वर्सोवा में करीब रात 8:30 बजे हुई थी।
जीशान की काली कार कथित तौर पर एक ग्रे रंग की गाड़ी से सामने से टकरा गई। और ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी कार के एयरबैग्स खुल गए थे। इस वाकये के बाद एक्टर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गए थे। हालांकि उनकी रिपोर्ट दर्ज हुई या नहीं, इसके बारे में और जानकारी आना बाकी है। जीशान खान ने ‘जी टीवी’ के शो ‘कुमकुम भाग्य’ में आर्यन खन्ना का किरदार निभाया था। ये रोल उन्होंने 2019 और 2021 के बीच किया था इसके बाद वह एकता कपूर के सुपरहिट शो ‘नागिन 6’ और ‘लॉक अप’ का भी हिस्सा रहे और ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 1’ में भी नजर आए, जहां उनके गेम ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था।
