Business Khas

Latest news
ਬਾਸਕਟਬਾਲ ਅੰਡਰ-21 (ਲੜਕੇ) ਮੁਕਾਬਲੇ ‘ਚ ਦੋਆਬਾ ਖਾਲਸਾ ਸੈਂਟਰ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਲ  ਹਰ ਵਾਰਡ ਵਿੱਚ ਸੜਕਾਂ, ਸਟਰੀਟ ਲਾਈਟਾਂ ਅਤੇ ਬੁਨਿਆਦੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨਾ ਪਹਿਲ: ਮੇਅਰ ਵਨੀਤ ਧੀਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਕਤਲਕਾਂਡ ਦੀ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਅਹਿਮ ਸੁਰਾਗ, ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਪਿੱਛੇ ਸ਼ਾਮਲ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਤਿਉਹਾਰੀ ਸੀਜ਼ਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ TV, Fridge ਤੇ AC ਮਹਿੰਗੇ, ਵਿਕਰੀ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰਿਕਾਰਡ ਦੀ ਉਮੀਦ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਸ਼੍ਰੀ ਕਿਸ਼ੋਰ ਮਕਵਾਣਾ ਦੀ ਸਰਗਰਮੀ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ : ਸ਼ੀਤਲ ਅੰਗੁਰਾਲ ਇੰਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ भाजपा जालंधर शहरी ने नॉर्थ एवं केंद्रीय विधानसभा क्षेत्रों के नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की देवी सहाय सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंडस्ट्रियल एरिया में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਅੰਤਿਮ ਅਤੇ ਫ਼ੈਸਲਾਕੁੰਨ ਲੜਾਈ ਲੜ ਰਿਹਾ ਪੰਜਾਬ-ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर बीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
You are currently viewing ATM से बार-बार कैश निकालने की आदत छोड़ दो, नहीं तो चुकाना होगा भारी जुर्माना

ATM से बार-बार कैश निकालने की आदत छोड़ दो, नहीं तो चुकाना होगा भारी जुर्माना

अगर आप एटीएम से बार-बार कैश निकालते हैं तो इस आदत को तुरंत छोड़ना होगा। ऐसा नहीं करने पर आपको भारी जुर्माना देना पड़ेगा। बैंकों ने एटीएम निकासी से संबंधित नियमों को बदल दिया है। ये नए नियम आज यानी 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गए हैं। इनमें प्राइवेट से लेकर सरकारी बैंक तक शामिल हैं। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी के ग्राहक एचडीएफसी बैंक के एटीएम से महीने में फ्री 5 ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। अन्य बैंक के एटीएम से फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो शहरों में 5 है। अगर आप एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं तो यूपीआई की मदद से भी एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। अब इस तरह की निकासी को भी फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट में गिना जाएगा।

अगर आप फ्री लिमिट से ज्यादा बार एटीएम से कैश निकालते हैं तो प्रति ट्रांजेक्शन 23 रुपये चुकाने होंगे। साथ ही इस रकम पर टैक्स भी देना होगा।  RuPay NCMC प्लेटिनम डोमेस्टिक डेबिट कार्ड, RuPay NCMC प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड, RuPay वुमेन पावर प्लेटिनम डेबिट कार्ड, RuPay पीएनबी पलाश डेबिट कार्ड, रिसायकल्ड पीवीसी डेबिट कार्ड, RuPay बिजनेस प्लेटिनम NCMC डेबिट कार्ड, मास्टर कार्ड प्लेटिनम डेबिट कार्ड, VISA गोल्ड डेबिट कार्ड और पीएनबी मास्टरकार्ड प्लेटिनम राइज पर एटीएम से प्रतिदिन नकदी निकालने की लिमिट 1,00,000 रुपये से घटाकर 50,000 रुपये कर दी गई है। RuPay सेलेक्ट डेबिट कार्ड, PNB RuPay सेलेक्ट नियो, PNB RuPay सेलेक्ट एक्सल, VISA सिग्नेचर डेबिट कार्ड और मास्टरकार्ड बिजनेस डेबिट कार्ड जैसे कार्डों के लिए एटीएम से नकदी निकालने की सीमा 1,50,000 रुपये से घटाकर 75,000 रुपये कर दी गई है।