Business Khas

Latest news
ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਔਰਤ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਜਨਮ, ਮਾਂ ਤੇ ਨਵਜੰਮੇ ਦੀ ਹਾਲਤ ਸਥਿਰ ਧਨੌਲਾ ਥਾਣੇ ‘ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਨਿਗਲਿਆ ਜ਼ਹਿਰੀਲਾ ਪਦਾਰਥ रैली स्थल पर हवन-यज्ञ, अरदास और हनुमान चालीसा के साथ कार्यों का शुभारंभ जालंधर में यूथ विंग को मजबूत करने की जिम्मेदारी, जिला जॉइंट सेक्रेटरी की भूमिका में आएंगे नजर पंजाब स्टेट फूड कमीशन के सदस्य ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत चल रही योजनाओं का निरीक... ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਦੱਖਣ ਕੈਫੇ ਦੇ ਵੜਾ ਪਾਵ 'ਚ ਨਿਕਲਿਆ ਕੀੜਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ED ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਦੀਪ ਮੁੰਡੀਆਂ ਦੇ ਭਾਣਜੇ ਦੇ ਘਰ ਰੇਡ ਹਵਾਈ ਜਹਾਜ਼ ‘ਚ ਸ਼ਰਾਬ ਦਾ ਨਸ਼ਾ ਕਿਉਂ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਤੇਜ਼? ਜਾਣੋ ਵਿਗਿਆਨ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ, ਮਹਿੰਗਾਈ ਭੱਤੇ ਵਿੱਚ 8 ਫੀਸਦੀ ਵਾਧਾ ਬੈਂਕ ਗਾਹਕਾਂ ਲਈ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰ! 5 ਦਿਨ ਬੈਂਕ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ
You are currently viewing सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने

सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने

सऊदी सेना और सरकार से जुड़े सूत्रों के हवाले से AFP ने जानकारी दी है कि सऊदी अरब, तुर्किए और पाकिस्तान शुक्रवार को जेद्दा में एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के माहौल में क्षेत्रीय ताकतें अपने सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं. इस युद्ध के असर से खाड़ी क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है और होर्मुज़ जलडमरूमध्य और लाल सागर से होने वाले समुद्री व्यापार पर भी दबाव बढ़ा है.

सऊदी सरकार से जुड़े एक दूसरे सूत्र ने भी नाम न बताने की शर्त पर पुष्टि की कि समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए जाएंगे. सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान लाल सागर के तटीय शहर जेद्दा में तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से मुलाकात करेंगे.