अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी के मुद्दे पर राजनीति के बीच कांग्रेस के कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ है, जिसने बहस की दिशा को ही मोड़ दिया है। अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के रविवार को कार्यक्रम के दौरान मछली भोज के आयोजन की चर्चा ने भाजपा को एक मुद्दा दिया। अब इस पर राजनीति गरमाती जा रही है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी प्रभु राम की नगरी में कांग्रेस पार्टी के ऐसे आयोजन पर सवाल उठाए। भगवान राम को न मानने वाले पूर्व के बयानों के जरिए हमला बोल दिया।
पूरे मामले के राजनीतिकरण का आरोप लगाया। अब इस मामले में बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने अयोध्या को धार्मिक नगरी बताते हुए सावन माह में मांस-मछली से परहेज की बात कही है।
