कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सोने की खरीददारी से बचने की सलाह दी थी. उस समय उनकी इस सलाह का काफी विरोध हुआ था, लेकिन आज PM मोदी की दूरदर्शिता की तारीफ हो रही है. व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने पीएम मोदी को इसे लेकर धन्यवाद पत्र लिखा है.
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने सोना न खरीदने की सलाह दी थी, तब सोने का भाव 1 करोड़ 90 लाख रुपये प्रति किलो था. आज सोने का भाव गिरकर 1 करोड़ 25 लाख रुपये प्रति किलो हो गया है. यानी प्रति किलो 65 लाख रुपये की गिरावट आई है.
बृजेश गोयल ने कहा, ‘अगर प्रधानमंत्री की सलाह को नजरअंदाज करके व्यापारियों ने उस समय सोना खरीदा होता, तो आज प्रति किलो पर 65 लाख रुपये का नुकसान होता. लाखों ज्वैलर कर्ज में डूब जाते, कंगाल हो जाते.’
