Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली

सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली

बीता हफ्ता शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव भरा रहा. लेकिन बीते तीन कारोबारी दिनों में जिस तरह से शेयर बाजार में गिरावट देखी गई. उसने सभी को हैरान और परेशान कर दिया. उसका कारण भी है. डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. विदेशी निवेशकों का रुख अभी तक नहीं बदला है और शेयर बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं.

भारत की इकोनॉमी को लेकर जिस तरह के अनुमानित आंकड़े आ रहे हैं. उसने निवेशकों का मूड खराब कर दिया है.इसके साथ ही 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ लेने के साथ भारत पर टैरिफ हाइक का डर निवेशकों के रुख पर साफ देखने को मिल रहा है. तीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई से शेयर बाजार को काफी उम्मीदें थी, वो भी धूमिल होती जा रही है. यही कारण है कि शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

आंकड़ों को देखें तो बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी दोनों में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों को 12 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है. आइए आपको भी बताते हैं कि बीते तीन कारोबारीर दिनों में शेयर बाजार में गिरावट के बाद शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े सामने निकलकर आए हैं.