गणेशोत्सव 2026 की शुरुआत के साथ ही देशभर में बप्पा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा का स्वागत बेहद भव्य अंदाज में किया। मुंबई स्थित एंटीलिया में गणेश उत्सव की शुरुआत पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ हुई, जिसकी कई खूबसूरत झलकियां अब सामने आई हैं।
इन तस्वीरों और वीडियोज में अंबानी परिवार के सदस्य बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। खास तौर पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने सेलिब्रेशन में खूब रंग जमाया। राधिका, ईशा अंबानी के बेटे कृष्णा को गोद में लिए नजर आईं, वहीं अनंत भी पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा के स्वागत में शामिल हुए। एंटीलिया में हुए इस ग्रैंड गणेशोत्सव की झलकियां सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
