जालंधर, जालंधर नॉर्थ हलका से उम्मीदवार और मेयर वनीत धीर ने आज अपनी पत्नी पूर्व पार्षद श्वेता धीर के साथ डेरा ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख परम पूजनीय बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वनीत धीर ने कहा कि बाबा जी से आशीर्वाद प्राप्त करना उनके और उनकी पत्नी के लिए बेहद सुखद एवं यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक अवसर व्यक्ति को अपने संस्कारों से जुड़े रहने और जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
मुलाकात के दौरान वनीत धीर ने कहा कि जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों का विशेष महत्व है। प्रेम, विनम्रता, सादगी, भाईचारा और निःस्वार्थ सेवा जैसे सिद्धांत न केवल व्यक्ति को बेहतर इंसान बनाते हैं, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव और एकता को भी मजबूत करते हैं।
अंत में डेरा ब्यास की आध्यात्मिक परंपरा और मानवता के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए वनीत धीर ने कहा कि डेरा ब्यास हमेशा से प्रेम, शांति, सद्भाव और निःस्वार्थ सेवा की भावना का संदेश देता रहा है। यहां मिलने वाली आध्यात्मिक प्रेरणा इंसान को जाति, धर्म और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोपरि रखने की सीख देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक संस्थान समाज में आपसी भाईचारे, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
