Business Khas

Latest news
ਇੰਦਰਾ ਗਾਂਧੀ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਨ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ डेरा ब्यास हमेशा से प्रेम, शांति, सद्भाव और निःस्वार्थ सेवा की भावना का संदेश देता रहा है: वनीत धीर 30 नवंबर 2026 तक se.census.gov.in के माध्यम से स्व-गणना की जा सकती है ਕੋਲਕਾਤਾ ਨਾਈਟ ਰਾਈਡਰਜ਼ 'ਚ ਆਪਣੀ ਹਿੱਸੇਦਾਰੀ ਵੇਚਣ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਨੇ ਪਤਨੀ ਨਿਧੀ ਕੋਹਲੀ ਸਮੇਤ ਰਾਧਾ ਸੁਆਮੀ ਸਤਿਸੰਗ ਬਿਆਸ ਦੇ ਮੁਖੀ ਬਾਬਾ ਗੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਗੁਆਂਢਣ ਔਰਤ ਵੱਲੋਂ 2 ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦਾ ਕਤਲ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੀ 650ਵੀਂ ਸ਼ਤਾਬਦੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਪਾਵਨ ਯਾਤਰਾ ਲਈ ਹਲਕਾ ਰਾਜਪੁਰਾ ਤੋਂ ਸੰਗਤ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਜਲੰਧਰ ਲਈ ... ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਰਕਾਬ ਗੰਜ ਸਾਹਿਬ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਬੀ ਐਲ ਓ ਦੀਆਂ ਡਿਊਟੀਆਂ ਧੱਕੇ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧੀ ਸਾਂਝਾ ਅਧਿਆਪਕ ਮੋਰਚਾ ਦਾ ਵਫ਼ਦ ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਫ਼ਗਵਾੜਾ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਲਤੀਫ਼ ਭੱਟ ਦੇ ਸਿਰ 'ਤੇ 15 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਸੀ ਇਨਾਮ
You are currently viewing 30 नवंबर 2026 तक se.census.gov.in के माध्यम से स्व-गणना की जा सकती है

30 नवंबर 2026 तक se.census.gov.in के माध्यम से स्व-गणना की जा सकती है

जालंधर, जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज स्वयं अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करके जिलावासियों को भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जो 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। इस दौरान नागरिकों को अपने परिवार संबंधी विवरण स्वयं ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर दर्ज करने की सुविधा दी गई है।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना एक बहुत ही सरल, सुरक्षित और समय बचाने वाली प्रक्रिया है। इसके तहत नागरिक अधिकृत वेब पोर्टल पर लॉगिन करके अपने परिवार के सदस्यों का विवरण स्वयं भर सकते है। उन्होंने बताया कि जानकारी सबमिट करने के बाद एक विलक्षण ‘सेल्फ-इन्यूमरेशन आई.डी.’ जनरेट होगी, जिसे संभाल कर रखना चाहिए। श्री वालिया ने आगे बताया कि इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक गणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जनगणना का काम करेंगे। जिन नागरिकों ने स्व-गणना की होगी, वे घर आने वाले गणक या सुपरवाइजर को अपनी ‘सेल्फ-इन्यूमरेशन आई.डी.’ उपलब्ध कराएंगे ताकि डेटा की पुष्टि की जा सके।    स्व-गणना संबंधी अधिकतम जागरूकता फैलाने के निर्देश देते हुए उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों को अपने-अपने विभागों से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की स्व-गणना सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, उप अर्थ एवं सांख्यिकी सलाहकार सुनीता पाल के अलावा चार्ज अफसर भी मौजूद थे।