सोमवार को जोरदार तेजी के बाद मंगलवार, 24 नवंबर को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। सोने के साथ चांदी की चमक भी बढ़ी है। इसका असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।
ऐसे में अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जान लें। 24 नवंबर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,087 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चांदी की कीमत 1,54,960 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
