Business Khas

सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने धमाका मचाया हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म अब 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है और इसी बीच करण जौहर का इस पर रिएक्शन आया है। अब तक फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की है और करण ने फिल्म की सक्सेस के पीछे की वजह बताई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर उन्हें सनी देओल का फोन मिलता है तो वह क्या करेंगे।

गदर 2 की सक्सेस पर करण ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, ‘गदर 2 ने सबको हैरान कर दिया है क्योंकि साल 2001 में इस फिल्म ने धमाका मचाया था और अब 2023 में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मैं सिंगल स्क्रीन्स को लेकर काफी खुश हूं।’वहीं करण से फिर पूछा गया कि अगर उन्हें सनी देओल का फोन मिलता है तो वह किसे मैसेज करेंगे? इस पर करण मजाक करते हुए कहते हैं कि मैं पूरी इंडस्ट्री को मैसज करूंगा और बताऊंगा कि ऐसे किया जाता है।