हैदराबाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भगीरथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, भगीरथ की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित लड़की और उसके माता-पिता के खिलाफ ‘हनी ट्रैप’ और जबरन वसूली का मामला भी दर्ज किया है। बता दें कि 17 वर्षीय लड़की की मां ने पेट बशीरबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के अनुसार, भगीरथ पिछले छह महीनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। महिला का आरोप है कि भगीरथ ने मोइनाबाद के एक फार्महाउस में लड़की को शराब पिलाई और यौन उत्पीड़न किया।
