भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन और अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ‘आज भारत ने अपनी ताकत दिखाई है. मैं सभी सैन्यकर्मियों को सलाम करता हूं और सरकार का भी शुक्रिया अदा करता हूं.’
सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करता हूं क्योंकि उन्होंने देश के लोगों की भावनाओं को समझा और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. हम आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे. सिंदूर का हमारी संस्कृति में एक विशेष स्थान है क्योंकि इसे विवाहित महिलाएं लगाती हैं, लेकिन पहलगाम में उनमें से कई ने इसे खो दिया था और आज हमने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इसका बदला लिया है.”
