Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला

नई दिल्ली, गुरुवार तड़के बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के ऊपर धारदार हथियार से हमला हुआ है. कथित तौर पर उनके घर में चोरी की मंशा से आए आरोपी ने सैफ पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद उन्होंने मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.सैफ की टीम की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर उनके हेल्थ के बारे में जानकारी दी गई है. बयान में कहा गया, ‘सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई, जिसके दौरान उन पर हमला किया गया और उन्हें कुछ चोटें भी आई हैं.

बयान में आगे कहा गया, ‘वह फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी हो रही है. हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें. यह पुलिस का मामला है. हम आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे. लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक्टर को “छह बार चाकू घोंपा गया है” जिनमें से “दो जख्म गहरे हैं”. लीलावती अस्पताल के सीईओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा कि सैफ को उनके बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू घोंपा और उन्हें सुबह 3:30 बजे लाया गया.