‘देवों के देव महादेव’ की अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया एक बच्ची की मां बन गई हैं. रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी. सोनारिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी बेटी के पैर नजर आ रहे हैं, जिन्हें वह और उनके पति प्यार से पकड़े हुए हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा, “5-12-2025. हमारी सबसे प्यारी और बड़ी नेमत घर आ गई है और आते ही हमारी दुनिया बन गई है.”
अभिनेत्री के पोस्ट करने के बाद इंडस्ट्री, दोस्त, फैंस और साथियों ने कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाएं दीं. कुछ ने हार्ट और फायर इमोजी का इस्तेमाल किया.
