Business Khas

Latest news
ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकें शुरू इंटरनेट की दुनिया में किसी पर मत करें भरोसा ਕੇਂਦਰੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਗ਼ਲਤ ਨੀਤੀਆਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਕਰਕੇ ਆਟੋ ਸੇਲ ਪਰਚੇਸ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੀਟ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਵਿਵਾਦ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਾਂ 'ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਦਿੱਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਹੱਕ 'ਚ ਡਟੇ ਦਿਲਜੀਤ ਦੁਸਾਂਝ ਗੜ੍ਹਾ ਦਾ ਕਬੀਰ ਪਾਰਕ ਬਣਿਆ ਬਦਹਾਲੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸੁਧਾਰ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ डीजीपी अनुराग धनखड़, एक साल पहले संभाला था पद, मचा हड़कंप ਸੰਸਦ ਦਾ ਮਾਨਸੂਨ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ; PM ਮੋਦੀ ਦੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਬਰਗਾੜੀ ਬੇਅਦਬੀ ਤੇ ਬਹਿਬਲਕਲਾਂ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ 'ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਤਲਬ ਕੇਐੱਮਵੀ ਦੀ ਐੱਨਸੀਸੀ ਕੈਡੇਟ ਨੇ ਇੰਟਰ ਗਰੁੱਪ ਸਪੋਰਟਸ ਸ਼ੂਟਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ
You are currently viewing होली के त्योहार पर कमेंट कर बुरी फंसी फराह खान, दर्ज हुई FIR

होली के त्योहार पर कमेंट कर बुरी फंसी फराह खान, दर्ज हुई FIR

मुंबई, उन पर हिंदू धर्म की आस्था को ठेंस पहुंचाने का आरोप लगा। मामले में फराह के खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई है। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ टीवी शो में फराह खान ने होली को लेकर कमेंट किया। इसको लेकर हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से फेमस विकास पाठक ने अपने वकील के जरिए शिकायत कराई। शुक्रवार (21 फरवरी) को खार थाने में फराह खान के बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

फराह ने शो में कहा था कि सारे छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार होली ही होता है।शिकायत में कहा किया है कि फराह ने होली को “छपरियों का त्योहार” बताया। उन्होंने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसका इस्तेमाल अपमानजनक माना जाता है। हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा कि इस टिप्पणी ने उनकी व्यक्तिगत धार्मिक भावनाओं और बड़े हिंदू समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की संभावना है।मामले में फराह खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में जज हैं। शो के एक एपिसोड में होली के त्योहार पर बात करते हुए उन्होंने ये टिप्पणी की, जिसके लिए फराह सोशल मीडिया पर भी लोगों के निशाने पर बनी हुई हैं। लोग उन्हें लगातार ट्रोल करते दिख रहे हैं।

कई लोग उनके इस स्टेटमेंट को घटिया बताते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने फराह के कमेंट पर भड़कते हुए कहा कि क्या वो किसी दूसरे धर्म के त्योहारों पर ऐसा बयान दे सकती हैं? अन्य यूजर ने कहा कि सबसे बड़ी छपरी वो खुद हैं। कई लोगों ने इस कमेंट के लिए फराह से माफी की मांग की, तो कुछ ने उन पर एक्शन लेने की भी मांग की।