Business Khas

Latest news
ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकें शुरू इंटरनेट की दुनिया में किसी पर मत करें भरोसा ਕੇਂਦਰੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਗ਼ਲਤ ਨੀਤੀਆਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਕਰਕੇ ਆਟੋ ਸੇਲ ਪਰਚੇਸ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੀਟ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਵਿਵਾਦ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਾਂ 'ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਦਿੱਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਹੱਕ 'ਚ ਡਟੇ ਦਿਲਜੀਤ ਦੁਸਾਂਝ ਗੜ੍ਹਾ ਦਾ ਕਬੀਰ ਪਾਰਕ ਬਣਿਆ ਬਦਹਾਲੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸੁਧਾਰ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ डीजीपी अनुराग धनखड़, एक साल पहले संभाला था पद, मचा हड़कंप ਸੰਸਦ ਦਾ ਮਾਨਸੂਨ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ; PM ਮੋਦੀ ਦੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਬਰਗਾੜੀ ਬੇਅਦਬੀ ਤੇ ਬਹਿਬਲਕਲਾਂ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ 'ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਤਲਬ ਕੇਐੱਮਵੀ ਦੀ ਐੱਨਸੀਸੀ ਕੈਡੇਟ ਨੇ ਇੰਟਰ ਗਰੁੱਪ ਸਪੋਰਟਸ ਸ਼ੂਟਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ
You are currently viewing रणवीर इलाहाबादिया समेत 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई,

रणवीर इलाहाबादिया समेत 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई,

मुंबई, इस शो के पिछले एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया के भट्टे कमेंट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया. यूट्यूबर ने इस शो में माता-पिता और परिवार को लेकर काफी अश्लील कमेंट किया था, जिसके बाद से आम लोगों से लेकर सितारों तक के बीच काफी नाराजगी देखी जा सकती है. समय रैन और रणवीर के खिलाफ FIR भी हो चुकी है. इस मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर अपूर्वा मखीजा से भी पूछताछ की है.

पुलिस ने अपूर्वा मखीजा से लगभग 2 घंटे तक पूछताछ की. अपूर्वा मखीजा ने भी ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में काफी भद्दा कमेंट किया था. उन्होंने शो में आए एक कंटेस्टेंट को गाली तक दे डाली थी. अपूर्वा का बयान दर्ज किया जा चुका है. बीते दिन ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के इसी एपिसोड में मौजूद आशीश चंचलानी का भी बयान दर्ज किया था. मुंबई पुलिस शो के पैनल में मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है.

सबसे ज्यादा बवाल रणवीर के दिए गए बयान पर हो रहा है. उनकी अश्लील टिप्पणियों पर जमकर हंगामा हो रहा है. पुलिस फिलहाल सभी के बयान दर्ज कर रही है. समय के शो में अपूर्वा, रणवीर और आशीष के साथ पहुंची थीं. अपूर्वा ने भी शो में मां को लेकर काफी अश्लील बयान दिया, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लगाई जा रही है. अपूर्वा मखीजा के यूट्यूब पेज का नाम रीबेल किड है और लॉकडाउन के दौरान उन्हें काफी फेम भी मिला था. अपूर्वा फैशन, ट्रेवल और यूनिक कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती हैं. वो खुद को कलेशी औरत तक कहकर बुलाती हैं. कलेशी औरत के नाम से उन्होंने कई कंटेंट भी बनाए हैं.