Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing Hania Aamir का इस क्रिकेटर संग जुड़ा नाम,

Hania Aamir का इस क्रिकेटर संग जुड़ा नाम,

पाकिस्तान, हानिया आमिर के लाखों चाहने वाले हैं. उन्हें सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी खूब प्यार मिलता है. भारत की जनता हानिया आमिर के शो देखना काफी पसंद करते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं. लेकिन इसी बीच हानिया आमिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आई हैं. माना जा रहा है कि हानिया एक युवा क्रिकेटर को डेट कर रही हैं.

सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें हर तरफ वायरल हो रही हैं.दरअसल हानिया आमिर का नाम इस वक्त युवा बल्लेबाज साइम आयूब के साथ जोड़ा जा रहा है. हानिया और आयूब को लेकर सोशल मीडिया पर ये कहा जा रहा है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं पता, लेकिन इन खबरों के सामने आने का सिलसिला तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो वायरल हुई. हाल ही में हानिया और आयूब की लंदन में मुलाकात हुई थी. दोनों एक इवेंट के लिए पहुंचे थे.’

हानिया आमिर का साइम आयूब से पहले रैपर बादशाह के साथ भी जुड़ा था. उस दौरान भी दोनों का एक वीडियो सामने आया था. हालांकि बाद में वो खबरें महज अफवाह साबित हुई थीं. ऐसे में अगर हानिया और आयूब की डेटिंग की खबरें भी आगे चलकर अगर अफवाह साबित होती हैं, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी. हानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने अंदाज के लिए जानी जाती हैं.