Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने महाकाल गिरी बाबा

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने महाकाल गिरी बाबा

उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों विश्व के सबसे बड़े धार्मिक मेले महाकुंभ चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मेले का नजारा देखने लायक है. आस्था के इस महाकुंभ में देश और दुनिया से साधु संत आ रहे हैं. यहां आने कुछ साधु संत ऐसे भी हैं जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इन्हीं में से एक बाबा हैं महाकाल गिरी बाबा जिन्होंने अपने संकल्प को लेकर सुर्खियों में छाए हैं.

महाकाल गिरी बाबा मध्य प्रदेश से महाकुंभ में आकर धुनि रमा रहे हैं. बाबा ने अपने संकल्प के लिए पिछले 9 सालों से अपना एक हाथ ऊपर उठाकर रखा है. बाबा ने गौ रक्षा और धर्म रक्षा के लिए आजीवन संकल्प ले रखा है. खास बात ये है कि 9 सालों से एक बार भी उन्होंने अपने हाथ को नीचे नहीं किया है.

महाकाल गिरी बाबा अपने इस संकल्प की वजह से हठयोगी बाबा के नाम से भी जाने जाते है. महाकुंभ में ये हठयोगी अब लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए है. लोग उन्हें देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक महाकाल गिरी बाबा राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं. पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से वो साधु का जीवन व्यतीत कर रहे हैं.