Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing मौनी रॉय का शादी के 4 साल बाद हुआ तलाक

मौनी रॉय का शादी के 4 साल बाद हुआ तलाक

नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय का तलाक हो गया है. उन्होंने सूरज नांबियार से तलाक ले लिया है. शादी के 4 साल बाद दोनों का तलाक हुआ. मौनी अब सूरज के साथ नहीं रहती हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. एबीपी न्यूज के शो ‘सास बहू और साजिश’ ने सोर्स के हवाले से बताया कि दरअसल, मौनी रॉय को उनके पति ने चीट किया फेम पाने के मकसद से. सूरज ने मौनी के सारे पैसे भी इस्तेमाल कर लिए. अब दोनों ने तलाक ले लिया है और दोनों साथ भी नहीं रहते हैं. मौनी ने सोशल मीडिया से भी सूरज संग फोटोज हटा दी हैं.

हालांकि, दोनों ने अपने तलाक को लेकर अभी तक ऑफिशियली रिएक्ट नहीं किया है. बता दें कि मौनी रॉय औ सूरज ने 2022 में शादी की थी. उनकी ये शादी बहुत चर्चा में रही. उन्होंने सूरज संग गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. उनकी शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाज से हुई थी. मालूम हो कि मौनी रॉय की करीबी दोस्त दिशा पाटनी ने भी सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है. मौनी रॉय की बात करें को वो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. अब वो फिल्मों में भी काम कर रही हैं. मौनी ने 2006 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी से करियर की शुरुआत की थी. इस शो में वो कृष्णा तुलसी के रोल में थीं. इसके बाद उन्होंने कहो ना यार है, कस्तूरी, दोवों के देव…महादेव, झलक दिखला जा 7, नागिन, जैसे शोज किए.