Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing जलियांवाला बाग हत्‍याकांड की साजिश से पर्दा उठाएगी ये सीरीज

जलियांवाला बाग हत्‍याकांड की साजिश से पर्दा उठाएगी ये सीरीज

नई दिल्ली, यह सीरीज आजादी के दौर की कहानी कहती है। यह इसी नाम से लिखी गई डोमिनिक लैपिएरे और लैरी कॉलिन्स की किताब पर आधारित थी। अब OTT प्लेटफॉर्म ‘सोनी लिव’ पर भारतीय इतिहास का एक और अध्याय वेब सीरीज की शक्‍ल में आने वाला है। इस बार कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड की होगी। सीरीज का नाम है ‘द वेकिंग ऑफ ए नेशन’, जिसका टीजर रिलीज हो गया है। ‘द वेकिंग ऑफ ए नेशन’ का डायरेक्‍शन राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके और इंटरनैशनल एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन पाने वाले राम माधवानी ने किया है। करीब एक मिनट का यह टीजर हमें 13 अप्रैल 1919 की याद दिलाता है। वह दिन जब जलियांवाला बाग में अंग्रेजी हुकूमत ने अपना सबसे नृशंस रूप दिखाया था।

टीजर में दावा किया गया है कि यह सीरीज उस साजिश और सच से पर्दा उठाएगी, जिससे अब तक हम अनजान हैं। ‘द वेकिंग ऑफ ए नेशन’ के टीजर में हमें ‘मिसमैच्ड’ फेम तारुक रैना की झलक देखने को मिलती है। वह सीरीज में वकील कांतिलाल साहनी की मुख्‍य भूमिका में हैं, जो कोर्टरूम में हत्‍याकांड को साजिश बताते हुए हिंदुस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। टीजर की शुरुआत जलियांवाला बाग हत्याकांड से होती है, जो एक अदालत में मची अफरातफरी पर खत्म होती है। यहां कांतिलाल के रूप में तारुक रैना नस्लवाद, उन्मूलन और सच्चाई की लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देते हैं। वह इस हत्‍याकांड को ‘ब्रिटिश साजिश’ का नाम देते हैं।
मेकर्स ने टीजर रिलीज के साथ ही वेब सीरीज के स्‍ट्रीमिंग की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। टीजर के आख‍िर में बताया गया है कि ‘द वेकिंग ऑफ ए नेशन’ OTT प्‍लेटफॉर्म Sony LIV पर 7 मार्च को प्रीमियर होगा।